{"_id":"5e4aeb2c8ebc3ef26c09a518","slug":"farmers-set-up-tents-in-collectorate-muzaffarnagar-news-mrt469513954","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने रात्रि में कलक्ट्रेट में लगाया तंबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने रात्रि में कलक्ट्रेट में लगाया तंबू
विज्ञापन
धरना स्थल पर देर रात्रि भोजन करते भाकियू नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने रात्रि में कलक्ट्रेट में लगाया तंबू
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने रात्रि में कलक्ट्रेट में ट्रालियों पर ही तंबू बना दिए। कलेक्ट्रेट के बरामदों में किसानों ने बिस्तर बिछा दिए। किसानों को धरने पर ही भोजन कराया गया। भीड़ के निकलने के बाद डीएम दफ्तर पहुंची और भाकियू प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बात की। देर रात भाकियू नेताओं और अधिकारियों की बैठक हुई, मगर वार्ता विफल रही।
अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा के बाद भाकियू ने कलक्ट्रेट में डेरा जमा लिया है। सोमवार रात्रि में ट्रालियों पर ही तंबू बना दिए गए। कलक्ट्रेट के बरामदों में किसानों ने अपने बिस्तर बिछा लिए। भट्ठी चढ़ी और भोजन भी किसानों को धरना स्थल पर ही खिलाया गया। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ धरने पर ही भोजन किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे कचहरी पहुंची। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से किसान प्रतिनिधिमंडल से बात की। धर्मेंद्र मलिक, राजू अहलावत, नीटू दुल्हेरा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, लेकिन देर रात तक कोई रास्ता नहीं निकल सका। वार्ता विफल हो गई। किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।