{"_id":"65dcf137f9fcd77e330e8e2d","slug":"farmers-protested-by-blocking-the-highway-in-purkaji-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-117651-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुरकाजी - हाईवे जाम कर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुरकाजी - हाईवे जाम कर किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 27 Feb 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर में दिल्ली दून हाईवे जड़ौदा में सड़क पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्त
फोटो समाचार
पुरकाजी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक साइड में ट्रैक्टर खड़े कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर पुरकाजी-देहरादून हाईवे पर भूराहेड़ी पुलिस चेक पोस्ट, गांव सलेमपु, लखनौती और फलौदा कट पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए एक साइड में ट्रैक्टर खड़े करके मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने उत्तराखंड से आने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकालकर आवागमन सुचारु कराया। इस दौरान एसपी आदित्य बंसल के नेतृत्व में जगह-जगह पर पुलिस तैनात रही। इस दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, संजय त्यागी, बिट्टू राठी, वीरेंद्र राठी, विवेक राठी, सुरेंद्र राठी, स काका सिंह, बूटा सिंह, अरविंद राठी, सोनू राठी, रवि राठी, हरिओम त्यागी, गुरनाम सिंह, मोहम्मद सुलेमान, सरताज फरीदी, शमीम अहमद मौजूद रहे।
किसानों ने छपार क्षेत्र में जाम लगाकर मांगा हक
फोटो समाचार
छपार। किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ट्रैक्टर शृंखला बनाई। हाईवे पर जाम भी लगाया। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाईवे में बरला, टोल प्लाजा, छपार, पेट्रोल पंप, परेई, बढ़ेड़ी, सिसौना, रामपुर तिराहा, बागोवाली कट पर ट्रैक्टर खड़े कर एक साइड बंद कर दी। करीब तीन बजे धरना समाप्त कर सभी कार्यकर्ता लौट गए। इस दौरान नवीन राठी, मनीष चौधरी, हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, ठाकुर मुकेश पुंडीर, मुशर्रफ त्यागी, शहजाद, बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।
मंसूरपुर में जाम खुलवाने में छूट गए पसीने
फोटो समाचार
मंसूरपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे मंसूरपुर और जड़ौदा में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक प्रदर्शन किया। हाईवे की एक साइड बंद हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहनों को लिंक मार्गों से ले जाते देखा गया। यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए मंसूरपुर में भैंसाली डिपो मेरठ की बस को ड्राइवर ने डिवाइडर के ऊपर ही चढ़ा दिया। इस दौरान श्याम पाल, छोटू बोपाड़ा, अहसान त्यागी, टीटू राठी, चिंटू, अंकित राठी, सागर अहलावत, वंश अहलावत उपस्थित रहे। मंसूरपुर में क्षेत्राधिकार खतौली यतेंद्र नागर यातायात खुलवाने में लग रहे।