फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers of Karhera stopped weighing

करहेड़ा के किसानों ने बंद कराई तौल

Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Karhera stopped weighing
मोरना मिल में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
करहेड़ा के किसानों ने बंद कराई तौल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। मोरना मिल में गन्ना तौल का शिफ्ट विवाद फिर तूल पकड़ रहा है मंगलवार को तौल कराने गए किसान फिर आमने-सामने आ गए। भोपा की जगह खादर शिफ्ट लगाए जाने पर नाराजगी जताई गई। गांव चोरावाला की शिफ्ट बंद करा कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसे लेकर घंटों मिल में हंगामे की स्थिति रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किसी तरह तौल चालू कराई। किसान पुरानी व्यवस्था के आधार पर तौल कराने पर अड़ गए।
भोपा थाना क्षेत्र के द गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में नया पेराई सत्र शुरू होने के बाद से ही नई व्यवस्था और पुरानी व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गन्ना तौल की नई व्यवस्था लागू कर दी गई थी। मंगलवार को तौल व्यवस्था के विरोध में फिर किसान आमने-सामने आ गए। जिससे मिल में घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही। एक गांव के किसानों ने दूसरे गांव की तौल बंद करा विरोध जताना शुरू कर दिया। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री पुलिस बल को लेकर मोरना मिल परिसर में पहुंचे और किसी तरह किसानों को समझा बुझाकर तौल चालू कराई। वहीं, किसान पुरानी व्यवस्था के आधार पर ही तौल कराने का एलान कर चुके हैं। जिससे बुधवार को मिल में टकराव के आसार बन रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन

इन गांव ने मांगी पुरानी व्यवस्था
करहेड़ा के साथ शिफ्ट में यूसुफपुर, मलपुरा, किशनपुर, तिस्सा, अलीपुर गांव के किसान तौल करते हैं। इन गांव के किसानों का कहना है कि चीनी मिल में तौल पुरानी व्यवस्था पर होनी चाहिए। भोपा की जगह खादर शिफ्ट लगाए जाने पर नाराजगी जताई गई।

प्रदीप कुमार

प्रदीप कुमार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed