{"_id":"67b0b9042a4e60494f0be55c","slug":"farmers-of-bhokarheri-protested-at-morna-mill-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-139811-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी के किसानों ने मोरना मिल में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी के किसानों ने मोरना मिल में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। चीनी मिल मोरना केन यार्ड में पंजा संचालक पर किसानों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। भोकरहेड़ी के किसानों ने मिल में प्रदर्शन किया। प्रबंधक अजय राय से बातचीत में सहमति बन गई।
कस्बा भोकरहेड़ी के किसान सतीश सहरावत, विशाल छुट्टा भारती, फोनदी, वेदवीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को किसान धनंजय अपनी ट्राॅली केन यार्ड गन्ना चेन पर खाली कराने पहुंचा तो पंजा चालक ने दुर्व्यवहार करते हुए ट्राॅली खाली करने से मना कर दिया। मिल प्रशासन को भ्रमित कर किसान का गन्ना सट्टा बंद करा दिया। शनिवार दोपहर को किसानों ने गन्ना यार्ड पहुंचकर प्रदर्शन किया।
गन्ना चेन और गन्ना तौल रोक सांकेतिक रूप से बंद करा दिया। मिल प्रबंधक अजय राय, अमित राठी व राजीव चैयरमैन के समझाने के बाद किसानों व मिल प्रशासन के बीच सहमति बनने से मिल का संचालन रहा। इस मौके पर अमित ,अंकित चौधरी, कपिल, अंकुश, राहुल टाटा, अजय सेठ, विपुल सहरावत मौजूद रहे।