फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers locked out DCO office

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसानों ने डीसीओ ऑफिस में की तालाबंदी

Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked out DCO office
- चौधरी राकेश टिकैत बोले, भुगतान नहीं किया तो इस सत्र में गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे
विज्ञापन

- बुढ़ाना के भैंसाना स्थित बजाज हिंदुस्थान ग्रुप की शुगर मिल पर है बकाया गन्ना मूल्य भुगतान

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के भैंसाना स्थित बजाज हिंदुस्थान ग्रुप की शुगर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का डीसीओ दफ्तर पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को किसानों ने डीसीओ दफ्तर में तालाबंदी कर दी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने पर भैसाना मिल को इस सत्र में गन्ना नहीं दिया जाएगा।

किसानों की विभिन्न समस्याओं और गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर सोमवार से धरना प्रदर्शन कर रही है। किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय परिसर में ही डटे हुए हैं। बुधवार को धरने के तीसरे दिन यहां पर अच्छी संख्या में किसान जुटे। किसानों के बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। टिकैत ने कहा कि गन्ने का नया सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन शुगर मिलें किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

शामली में आंदोलनरत एक वृद्ध किसान की मौत हो जाने पर भी यह सरकार संवेदनशील नजर नहीं आती है। इस सरकार को किसानों और मजदूरों के हितों और समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने किसानों से एकजुटता का आह्नान करते हुए कहा कि आज हमें अपने अधिकार के लिए लंबे संघर्ष का संकल्प लेना है। जो मिल किसानों का बकाया का भुगतान नहीं करेगी, उस मिल को किसान अब अपनी फसल नहीं देंगे। ऐसे किसानों के लिए जिला प्रशासन डायवर्जन योजना लागू करते हुए दूसरी मिलों को उनके गन्ने की आपूर्ति की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार लागत देने की बात करती है, लेकिन अभी तक भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। कुछ गांवों में गन्ना सेंटर को लेकर विवाद है। ऐसे में जिला प्रशासन ग्रामीणों की मांग के अनुसार गन्ना सेंटर बनाने का काम करे। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, किसान यहां से नहीं उठने वाला है। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नगराध्यक्ष गुलबहार राव, देव अहलावत सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

सहकारी समिति प्रभारी बनाएगी भाकियू : टिकैत



छपार। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जनपद में 68 किसान सेवा सहकारी समिति हैं, सभी पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए यह पहल की जा रही है। कार्यकर्ता संजय चौधरी को बढ़ेड़ी समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया। बुधवार को गांव बढेडी के किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में भाकियू की बैठक हुई। टिकैत ने कहा कि कोई भी ब्लाॅक अध्यक्ष या ग्राम अध्यक्ष सहकारी समिति के प्रभारी के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करेगा। किसान के सामने सबसे बड़ी समस्या ट्रैक्टर की है। भाकियू एक ट्रैक्टर के चार प्रमुख बनाएगी। बिहार में मंडियां ख़त्म हो गई हैं, सिर्फ कंपनियां ही किसान का गेहूं, चावल और अन्य फसलें खरीद रही हैं। नवीन राठी, मनीष चौधरी, संदीप चौधरी, हरीश, धीरज लाटियान, मास्टर सतबीर, ओमपाल, शरणवीर, ब्रजबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed