{"_id":"65dcf0e76c7ccf6e280cbd34","slug":"farmers-gurgle-hookah-by-making-tractor-chain-in-khatauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-117666-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - ट्रैक्टर शृंखला बनाकर किसानों ने गुड़गुड़ाया हुक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - ट्रैक्टर शृंखला बनाकर किसानों ने गुड़गुड़ाया हुक्का
Tue, 27 Feb 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
खतौली ट्रैक्टर श्र्ंखला के दौरान सड़क पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता हुक्का गुडगुडाते हुए।
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने खतौली हाईवे पर दिल्ली की ओर मुंह करके ट्रैक्टर से शृंखला बनाई। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हुक्के गुड़गुड़ाए।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। भैसी कट के समीप जयप्रकाश शास्त्री और प्रमोद बालियान के साथ किसान ट्रैक्टर लेकर हाईवे पर पहुंचे। रायपुर नंगली में सचिन चौधरी के ट्रैक्टर के साथ जमे रहे, अहलावत किक्रेट एकेडमी के सामने नगराध्यक्ष राकेश चौधरी के साथ किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़े रहे। भंगेला तिराहे पर युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, विदेश मोतला, अंकुश प्रधान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टर के साथ पहुंचे। किसानों के बीच गौरव टिकैत, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वन वे किया हुआ था। इस अवसर पर पवन कुमार, सरवर चेयरमैन, राहुल, शुभम, विजयपाल, शुएब, काजिम, राकेश, दीपक चौधरी, अमित अहलावत आदि शामिल रहे।