फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers going to Delhi stopped, uproar

दिल्ली जा रहे किसानों को रोका, हंगामा

Sat, 26 Dec 2020 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers going to Delhi stopped, uproar
मुजफ्फरनगर में हाईवे पर जाम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/छपार। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं और किसानों को प्रशासन ने रोक लिया। गुस्साए किसानों ने रामपुर तिराहे के पास धरना देकर दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने दिल्ली में धरना दे रहे संगठन के किसानों के समर्थन में शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने की घोषणा की थी। आंदोलन में शामिल होने के लिए सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद आदि जनपदों से कार्यकर्ता, रामपुर चौराहे स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल यहां तैनात कर दिया। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं का करीब सौ कारों का काफिला रामपुर कार्यालय से दिल्ली के लिए कूच कर गया, ये लोग जैसे ही बागोवाली पुलिस चौकी के सामने पहुंचे तो वहां प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर काफिले को रोक दिया। जिस पर किसानों और पुलिस के बीच तनातनी हो गई।
विज्ञापन

संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली-दून हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। यात्रियों को दिक्कत न हो एक तरफ का ट्रैफिक खोल दिया। धरने को संबोधित करते हुए संजीव तोमर ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही से उन्हे प्रशासन ने रोका है वे टकराव नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीनों कानून सरकार वापस ले ओर गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल करे। बकाया भुगतान 15 दिन में होना चाहिए। पत्ती या पराली जलाने पर किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए, जो हो गये हैं वे वापस हो। विद्युत निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है यह बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के समझाने के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सदर दीपक कुमार को ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल, अंकुश चौधरी, सोमदत्त शर्मा, नरेश राणा, राजेंद्र पंवार, निखिल चौधरी, मुकेश गुर्जर, श्रवण त्यागी, अजय त्यागी, आशीष शर्मा, शहजाद, शाहनवाज राणा आदि किसान मौजूद रहे। ज्ञापन देन के बाद जाम खोल दिया। इस पर किसान फिर से दिल्ली जाने लगे, जिस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोककर वापस कर दिया। उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed