फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers forced to sell gourd for four rupees per kg

किसान चार रुपये प्रति किलो लौकी बेचने को मजबूर

Thu, 16 Apr 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers forced to sell gourd for four rupees per kg
Farmers forced to sell gourd for four rupees per kg - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान चार रुपये प्रति किलो लौकी बेचने को मजबूर
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के किसानों को उनकी सब्जी का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। आसपास की मंडी बंद होने से कई स्थानों के किसान भी अपनी सब्जी खतौली में बेचने आ रहे हैं। यहां लौकी थोक में चार रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि फुटकर में विक्रेता पांच गुना महंगी करीब 20 रुपये प्रति किलो बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं।

कस्बा निवासी सब्जी की पैदावार करने वाले किसान हुकमसिंह, सोरन, बिट्टू, दीनू, राधेश्याम, रवि, राजू, ललित, गोविंद के खेत सफेदा रोड बाईपास पर है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से पहले सब्जी के दाम ठीक थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद लावड़, सरधना, मेरठ आदि की सब्जी मंडी बंद है। इसलिए अपनी सब्जी खतौली मंडी में लाकर बेच रहे हैं। अधिक मात्रा में सब्जी पहुंचने के कारण सब्जी के दामों में भारी गिरावट आई है। किसान को उसकी फसल के लागत दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं। मंडी में थोक में भाव में फरासबीन के दाम 6-8 रुपये प्रति किलो, खीरा 3-5 रुपये प्रति किलो, हरी प्याज 12-15 रुपये प्रति किलो, लौकी 3-4 रुपये प्रति किलो, पेठा 6-8 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है, अन्य सब्जी का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed