फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers did not reach wheat purchasing centers

गेहूं क्रय केंद्र खाली पड़े रहे, किसान नहीं पहुंचे गेहूं बेचने

Wed, 15 Apr 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not reach wheat purchasing centers
जानसठ में खाली पड़ा गेहूं क्रय केंद्र। - फोटो : KHATAULI
गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन

जानसठ। गेहूं क्रय केंद्र खुलने पर एक भी किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचा। जिस कारण केंद्र दिनभर खाली पड़ा रहा। वहीं किसानों की गेहूं की फसल खेतों में पककर तैयारी खड़ी है, लेकिन गेहूं काटने को मजदूर तक नहीं मिल रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की घोषणा की थी। कस्बे में स्थित केंद्र पर गेहूं खरीदने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। बुधवार को सुबह दस बजे से पूर्व अधिकारी व कर्मचारी केंद्र पर पहुंच गए थे। दिनभर केंद्र खुला रहा, लेकिन शाम तक एक भी किसान अपना गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर गेहूं खरीद का पहला दिन था। पहले दिन ही कोई भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा। उधर, किसान राजेंद्र, शमीम, जितेंद्र, प्रहलाद, तेजसिंह आदि का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल एक सप्ताह पूर्व पक करके तैयार हो चुकी थी। गेहूं की कटाई करने को उनको मजदूर नहीं मिल रहे हैं, वहीं गन्ने की छिलाई भी चल रही है। इन किसानों का कहना है कि अगर दो तीन दिन में मजदूर नहीं मिलते हैं तो वे खुद ही परिवार के सदस्यों को साथ लेकर गेहूं की कटाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed