{"_id":"5f6cec1c8ebc3eee77731506","slug":"farmers-did-not-get-additional-rs-20-in-wheat-purchase-muzaffarnagar-news-mrt502958565","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में किसानों को नहीं मिला 20 रूपया अतिरिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में किसानों को नहीं मिला 20 रूपया अतिरिक्त
विज्ञापन
गेहूं खरीद में किसानों को नहीं मिला 20 रुपये अतिरिक्त
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने जिले के 6485 किसानों से 19716.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। किसानों को 1925 रुपये क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया गया। प्रदेश सरकार ने 20 रुपये क्विंटल के अतिरिक्त भुगतान का जो वादा किया था, वह पूरा नहीं किया। जिले के किसानों की यह धनराशि 39 लाख 43 हजार 200 रुपये बैठती है।
जनपद में सरकार ने 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की है। जनपद के कुल 6485 किसानों से 19716.45 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। यानी कुल एक लाख 97 हजार 160 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। प्रदेश सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वह 1925 रुपये क्विंटल के साथ किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल का चढा़ई उतराई आदि का खर्च भी देगी। सीजन बीत चुका है और किसानों के गेहूं का भुगतान सरकार कर चुकी है। बीस रुपये अतिरिक्त का भुगतान किसी किसान को नहीं हुआ है। सरकार पर किसानों का 20 रुपये क्विंटल के हिसाब से 39 लाख 43 हजार 200 रुपये बैठता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार का कहना है कि सरकार को जो भुगतान करना था वह हो चुका। अतिरिक्त भुगतान को लेकर इस समय कोई प्रक्रिया नहीं है। न ही इसको लेकर कोई आदेश सरकार की तरफ से आया है।