फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers demonstrated at power house

मांगों को लेकर बिजलीघर पर किसानों का धरना प्रदर्शन

Mon, 18 Jan 2021 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at power house
बिजलीघर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : DEVBAND
बिजली घर पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के बैनर तले किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन कर बिजली चोरी में दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की।

सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में भन्हेड़ा, नूनाबड़ी, सलेमपुर, गंगोली गुर्जर, गांगनौली आदि के किसानों ने सांपला रोड स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सोनू गुर्जर व तहसील अध्यक्ष अक्षय कुमार ने आरोप लगाकर कहा कि निगम के अधिकारी किसानों का खुला उत्पीड़न कर रहे हैं। लगातार उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों पर उत्पीड़ात्मक कार्रवाई को बंद करने तथा दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। इसमें राव आऱिफ, हाफिज अकरम कुरैशी, रामकुमार, राव वक्कार, डा. अकरम, अमित खारी, अनुज, नाजिम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed