फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers' crops submerged due to breaking of Rajbaha

Muzaffarnagar News: रजबहा टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न

Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers' crops submerged due to breaking of Rajbaha
जानसठ के गांव वाजीदपुर कवाली और भलेड़ी में रजबहा टूटने से किसानों की गेहूं और सरसों फसलें जलमग्न - फोटो : KHATAULI
जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली और गांव भलेड़ी में रजबहा टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार जसविंदर को भी सौंपा।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर कवाली के ग्राम प्रधान अनिल पंवार ने बताया कि नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से रजबहा टूट गया है। रजबहे में अचानक पानी छोड़ दिया गया। किसानों की गेहूं और सरसों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान अशोक कुमार, ग्राम प्रधान अनिल पंवार, संजय, सुरेंद्र, देवेंद्र, धर्मवीर राठी आदि का आरोप है कि जलमग्न होने से उनकी फसल बर्बाद हो गई है। बताया कि जौली गंगनहर से सादपुर की ओर जाने वाले रजबहे पर एनएचएआई के अधिकारी कार्य कर रहे हैं। इसकी वजह से रजबहे का कुछ हिस्सा काटा गया था।
विज्ञापन

बुधवार रात रजबहे में पानी छोड़ दिया गया और किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार जसविंदर को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू नेता धर्मवीर राठी, भाकियू तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, पंडित ओम प्रकाश शर्मा आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed