फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers could not even pay children's fees due to non-payment: Jayant

Muzaffarnagar: जयंत बोले भुगतान नहीं होने से बच्चों की फीस तक नहीं दे पाए किसान

Sun, 23 Oct 2022 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं होने से देश की हालात खराब होती जा रही है। उन्होनें कहा कि इस कारण बच्चों की फीस भी नहीं दी जा रही और किसान लगातार कर्जदार होता जा रहा है। 

विज्ञापन
Farmers could not even pay children's fees due to non-payment: Jayant
मुजफ्फरनगर : मोरना में सम्मेलन को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मोरना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जयंत सिंह ने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान अपने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं। देश के हालात खराब है और किसान लगातार कर्जदार होता जा रहा है। देश का युवा बेरोजगार के चलते अवसाद में है। भाजपा सरकार के सभी वायदे झूठे निकले हैं। किसान के ट्रैक्टर देखकर देखकर भाजपा सरकार का माथा गर्म हो गया होगा। केंद्र में हमारी सरकार बनवा दो, मोरना मिल विस्तारीकरण हम कराएंगे।

विज्ञापन


मोरना मिल का विस्तारीकरण तीन गुना हो वह भी कम है, यहां का किसान गन्ने की भरपाई कर देगा। मोरना चीनी मिल परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में जयंत सिंह ने कहा कि देश में नौजवान चिंताओं से घिरा हुआ है। सरकार ने किसान के ट्रैक्टर सीज करने व सवारी ढोने को लेकर जुर्माना लगाने का कानून बनाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जयंत बोले-अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा, आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे कपसाढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर का साथ देना ही हमारा संस्कार है। किसान खुद लकीर बनाता है खुद तोड़ता है। किसान खुशहाली लाता है। नौजवानों का खून गर्म है, सरकार की नींव को हिला देगा। आंदोलन का वक्त आएगा संवाद और विचार मजबूत रखें। किसान, मजदूर और व्यापारी का एक होना मजबूती प्रदान करेगा। सरकार जब टैक्स लगाती है तो दिल्ली जैसी सुविधा मुजफ्फरनगर को भी मिले। चुनाव के दौरान युवाओं की बेइज्जती करने में सरकार जुटी है। हमारी सरकार बनवा दो, अग्नि वीरों की नौकरी हम पक्का कर देंगे।

भारतीय संस्कृति की विरासत को जिंदा रखने के लिए हमें शुकतीर्थ में गंगा की अविरल धारा लानी होगी। आप हमें ताकत दो हम मोरना मिल का विस्तारीकरण कराकर ही दम लेंगे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा सबको एक होना होगा।

रैली में ये रहे मौजूद
किसान रैली में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, विधायक राजपाल बालियान, विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, विधायक गुड्डू विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कमल गौतम, रमा नगर, संगीता , देवेंद्र मलिक ने विचार रखे। प्रधान भूपेंद्र राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी, संजय राठी, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारतीय, प्रधान रविंद्र छोटा, अमित ठाकरान, जगपाल प्रधान, आबिद प्रधान, सुंदर गुर्जर, ललित सहरावत, अभिषेक चौधरी और राजेश चेयरमैन मौजूद रहे।

धान नहीं खरीदा तो हम पहुंचेंगे
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में खट्टर सरकार यूपी के किसानों को धान के नाम पर तंग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं तीनों कानून हम लाए थे, जबकि देश आजादी के बाद किसान किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकता है। यह प्रावधान हमारे संविधान में लिखा है। दूसरे राज्यों को अपनी फसल बेचने जा रहे किसानों के ट्रैक्टर को सरकार जब भी रोकेगी तो हमारे हजारों ट्रैक्टर उनकी मदद के लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: सोने की चमक से दमका बाजार, मेरठ में हुआ 150 करोड़ का कारोबार

चौधरी पर फूल बरसा कर हाथ उठाकर अभिवादन हुआ
भोपा गंग नहर पुल पर गांव माजरा धीराहेड़ी निरंजनी कादीपुर बेहड़ा थ्रू जोली रहकड़ा भोपा आदि के किसानों ने ने रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह पर जोरदार नारेबाजी कर फूलों की वर्षा की। जगह जगह पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। गांव करहेड़ा, अथाई, यूसुफपुर ककराला के जोश से भरे युवाओं ने ट्रैक्टर व दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं ने बस की छत और ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़े होकर खड़े कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर यात्रा में जोश भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed