{"_id":"5766eab54f1c1bbd4f11c24a","slug":"farmers-conference-in-sisuli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिवाद की राजनीति कर रहे सपा, बसपा : नायडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद की राजनीति कर रहे सपा, बसपा : नायडू
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मेलन में मौजूद केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस यूपी में ही नहीं देश में भी खत्म हो चुकी है। सपा-बसपा जाति के नाम पर हिंदुओं को बांटने और मुस्लिमों की एकजुटता के लिए कार्य कर रही हैं।
कहा कि राज्यसभा के 57 सांसदों में बीजेपी ने दो मुस्लिमों को सांसद बनाया, बाकी किसी पार्टी ने मुस्लिम को प्रत्याशी तक नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रॉपर्टी और शादी को लेकर केंद्र सरकार एक कानून बनाने के लिए काम कर रही है, लेकिन इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है।
सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नायडू ने कहा कि यूपी में माहौल सपा और बसपा बिगाड़ रही हैं, लेकिन आरोप बीजेपी पर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
कहा कि हम राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति करते हैं। भारत माता की जय, मां तुझे सलाम कहने से कौन सी सांप्रदायिकता आती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अमेरिका से लेकर सऊदी अरब तक के लोग उनके दीवाने हैं।
कहा कि हमने दो साल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। कांग्रेस जहां भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी थी, वहीं बीजेपी सरकार में कोई आरोप तक नहीं लगा सकता। 21 करोड़ 60 लाख लोगों का जनधन योनजा में बैंक खाता खोला गया।
तीन करोड़ 50 लाख लोगों को मुद्रा योजना में ऋण दिया गया। किसानों का फसल बीमा योजना अपने आप में अलग है। 2022 तक हर परिवार को घर बनाकर दे दिया जाएगा। जनाधार में कांग्रेस देश में छह प्रतिशत पर आ गई है। बीजेपी 45 प्रतिशत में पहुंच गई।
वहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हम दो वर्षों में देश में अद्भुत परिवर्तन लाए हैं। विकास की पटरी से उतरी गाड़ी को पैसेंजर बनाने के बाद राजधानी बना दिया और बुलेट बनाने की तैयारी है। निवेश में भारत इस समय दुनिया में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास प्रदेश में बीजेपी की सरकार होते ही तेज हो जाएगा।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मेरा सपना मुजफ्फरनगर से पानीपत तक रेलवे लाईन बिछवाने का है। 2300 करोड़ का इसका बजट है। यह रेलवे लाइन सिसौली के आसपास से ही जाएगी। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं।
केंद्रीय पंचायती राज मंत्री निहालचंद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने कहा कि कोई भी सरकार आज तक हिसाब देने नहीं आई, मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है। यह सरकार गांव, गरीब, किसान, युवाओं को समर्पित है। हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार सरकार का प्रयास है।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और संचालन धर्मवीर बालियान ने किया। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला प्रभारी रामफल पुंडीर, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सुरेंद्र देव शर्मा, पवन तरार, श्रीमोहन तायल, उमेश मलिक, नितिन मलिक, संदीप मलिक, बिरमला बालियान, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।