{"_id":"6418aefdaa21206445029064","slug":"farmer-worried-due-to-hailstorm-and-rain-muzaffarnagar-news-c-14-1-161483-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ओलावृष्टि और बारिश से चिंता में डूबा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ओलावृष्टि और बारिश से चिंता में डूबा किसान
Tue, 21 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
चरथावल के बधाई कलां में तेज हवाओं में जमीन पर गिरी गेहूं की फसल
बुढ़ाना। सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। सरसों की फसल में भी भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसान चिंता में डूबा है।
तीन दिन से अचानक मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार रात में हवा के साथ आई बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल गिर गई थी। सोमवार को सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। कस्बा तथा देहात क्षेत्र में भारी वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई। तेज वर्षा व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। सरसों की पछेती फसल में भारी नुकसान हुआ। सरसों की फसल पककर तैयार है। बारिश के कारण उसके दाने गिर गए।
क्षेत्र के प्रगति किसान गांव फुगाना निवासी मुकेश मलिक, पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह और खेड़ामस्तान निवासी शिवकुमार मलिक ने बताया कि सरसों व गेहूं की फसल में 20 से 30 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। यह नुकसान ओर भी अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि बारिश के कारण आम के बोर में फफूंदी लगने का डर है। आम पर काफी बोर आने से उत्साहित बागवानों के चेहरे पर उदासी आ गई है। जिस आलू की अभी खोदाई नहीं हुई है, उसमें गलाव शुरू हो जाएगा। इसके अलावा तोरई व खीरा की फसल भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मौसम में ठंडक हुई, कीचड़ से परेशानी बढ़ी
सोमवार सबुह तेज बारिश होने के कारण मौसम में अन्य दिनों के मुकाबले ठंडक ओर अधिक बढ़ गई। बारिश के कारण गांव की गलियों व सड़कों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों की चिंता बढ़ती जा रही
गेहूं की फसल में बाली आ चुकी है और हवा के साथ बारिश होने से फसल गिर गई है। सरसों की फसल में भी भारी नुकसान हुआ है। किसान को पहले ही आलू के भाव कम होने से घाटा हो रहा है, अब बारिश से गेहूं व सरसों की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होगा। बागवान आरिफ कुरैशी का कहना है कि इस बार मौसम आम के लिए काफी अनुकूल लग रहा है और बोर भी काफी आया हुआ है। बारिश से बोर में रोग लग सकता है।