{"_id":"65be31d212a694fcf70d6101","slug":"farmer-warns-of-suicide-and-religious-conversion-along-with-his-family-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-116232-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान ने परिवार संग आत्महत्या व धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान ने परिवार संग आत्महत्या व धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी
विज्ञापन
-भूमि विवाद का निस्तारण न होने पर दी धमकी, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव बड़सू निवासी ओमपाल पुत्र तारा चन्द ने सोशल मीडिया पर अपने भूमि विवाद का निस्तारण न होने पर परिवार सहित आत्महत्या करने, धर्म परिवर्तन करने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया। मामले की सूचना पर एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव और सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।
एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने बताया कि ओमपाल व उसके भतीजे नितिन पुत्र राजेंद्र ने करीब दस वर्ष पूर्व अपनी ग्यारह बीघा जमीन का बैनामा सतीश व गुलजार को कर दिया था। इसी बैनामे को उक्त ओमपाल व नितिन अब वापस लेना चाहते हैं। ओमपाल द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या और धर्म परिवर्तन करने के सम्बंध में एक वीडियो वायरल किया गया था। उच्चा अधिकारियों ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ओमपाल व उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उक्त मामले के निस्तारण के सम्बंध में सिविल कोर्ट में वाद दायर करने की अपील की है।
उधर, ओमपाल सिंह का कहना है कि उसने और उसके भतीजे नितिन ने बेटियों की शादी के लिए विनय निवासी मुजफ्फरनगर से कुछ रुपया उधार लिया था। इसकी एवज में उन्होंने ग्यारह बीघा जमीन विनय और एक बिचौलिए देवेन्द्र निवासी अशोक विहार खतौली की मदद से इस तय बन्दी के साथ सतीश आदि को बेच दी थी कि उनके पूरे पैसे वापस करने के बाद वे लोग इनकी जमीन इन्हें वापस कर देंगे। ओमपाल का आरोप है कि उन्होंने उनका संपूर्ण पैसा वापस कर दिया है। फिर भी ये लोग उसकी जमीन का बैनामा वापस नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम खतौली से प्रार्थना पत्र देते हुए विनय और देवेंद्र के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, जमीन वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। कानून व्यवस्था के लिए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।