{"_id":"5f8b3c7d8ebc3e5fad3aa199","slug":"farmer-struggling-with-financial-crisis-tikait-muzaffarnagar-news-mrt5067002161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा: टिकैत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश टिकैत
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा: टिकैत
भौराकलां/ सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। गन्ने का भुगतान मिल नहीं पा रहा है। धान के भाव पिट गए हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।
सिसौली में हुई भाकियू की मासिक पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है। किसान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। नए पेराई सत्र की शुरुआत होने वाली है परंतु सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। पंजाब, हरियाणा का किसान बर्बाद हो रहा है। कृषि कानून के विरोध में किसान सड़क पर है। सरकार किसानों की जमीन हड़पने की चाल चल रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बिजली बिलों व बिजली कनेक्शन पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों को बर्बाद कर रही है। बकाए के नाम पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली चोरी के मुकदमे किसानों के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार ने किसानों के प्रति जिद्दी रवैया अपना रखा है। मुख्यमंत्री से कई बार वार्ता हुई है, लेकिन किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। किसानों की विभिन्न समस्याओं को हल कराने के लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। भाकियू शीघ्र ही एक बड़े आंदोलन की घोषणा नवंबर माह की मासिक पंचायत से पहले करेगी। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, बागपत के इंद्रपाल सिंह, भारत वीर, नवीन राठी मंडल महासचिव, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, बालियान खाप के थांबेदार सौदान सिंह, राजवीर सिंह, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता देव पाल आर्य तथा संचालन ओमपाल मलिक ने किया।