{"_id":"60e898958ebc3e549a49463e","slug":"farmer-s-organization-continues-khatauli-news-mrt54663920","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठन का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठन का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान संगठन का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। 12 जुलाई तक धरना चलेगा।
प्रदीप देशवाल जिलाध्यक्ष आईटी सेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। 2017 के चुनाव में वायदा किया था 14 दिन में गन्ने का भुगतान करेंगे। चार साल से ऊपर हो चुके हैं, सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया। धरने पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा हरियाणा की तरह 35 रुपये किलोवाट बिजली का रेट किया जाए, प्रदेश में 175 रुपए किलोवाट के हिसाब से वसूल कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में पांच घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। पुरकाजी ब्लॉक में सबसे बुरा हाल है। मुजफ्फनगर के नॉन मीटर कनेक्शन के बिल अधिक रेट से थोपे जा रहे हैं। किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन का सामान दो साल से नहीं मिल पा रहा है। साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये किसानों के गन्ने का बकाया है। गन्ने का ब्याज 2011 से अब तक जारी किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो 15 जुलाई को गन्ना आयुक्त लखनऊ कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
धरने पर श्रीकांत त्यागी, प्रदीप देशवाल, बिजेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, रंजीत सिंह, रजनीश विलक्षण, देशवाल,. जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, मोबिन, हिमांषु तोमर आदि मौजूद रहे।