फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer's jam in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्का जाम

Wed, 09 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer's jam in protest against agricultural laws
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भाकियू के जाम के कारण फंसे गन्ने से लदे ट्रक और वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्का जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हाईवे पर चक्का जाम कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को अपनी ताकत का अहसास कराया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को यातायात के दौरान काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। पुलिस ने रालोद, सपा, कांग्रेस और क्रांति सेना के नेताओं को घरों में ही नजरबंद करने के बाद गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया। बुढ़ाना में पूर्व मंत्री योगराज सिंह को जाम लगाने के प्रयास में गिरफ्तार कर थाने में ही बैठा लिया गया। पुलिस ने शाम को विपक्षी दलों के सभी गिरफ्तार नेताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं, किसानों ने केंद्र सरकार को ललकारा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे किसान किसी कीमत पर झुकने वाला नहीं है।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन सहित किसान संगठनों ने जिले में 22 स्थानों पर नेशनल हाईवे सहित अन्य संपन्न मार्गों पर जाम लगाकर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चक्काजाम रखा। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में भैंसी कट पर दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम कर दिया गया। रतनपुरी, भोपा नहर, मोरना, रोहाना, जानसठ, शाहपुर और पुरकाजी में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन

रालोद ने भी जिले में लालूखेडी, बायवाला, मखियाली, सिखेडा, काजीखेडा में जाम लगाया। भाकियू तोमर ने पचेंडा बाईपास हाईवे पर चक्काजाम किया। किसान संगठनों के समर्थन में जाम लगाने का प्रयास करने पर रालोद और कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रालोद प्रवक्ता अभिषेक चौधरी को पहले इनके घरों पर नजरबंद किया उसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। काजीखेडा में जाम लगाने का प्रयास करने पर रालोद नेता सुधीर भारतीय और विदित मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह को जाम लगाने के प्रयास में बुढ़ाना में बायवाला से इरशाद और सुरेंद्र सहरावत के साथ गिरफ्तार कर थाने में ही बैठा लिया गया। जाम में सहयोग करने पर कांग्रेस के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। सपा नेता गौरव जैन को भी घर से ही हिरासत में लिया गया। शाम को विपक्षी राजनीतिज्ञ दलों से जुड़े 70 लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बांध दिए पशु
खतौली। हाईवे पर धरना प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित हुए किसानों ने हाईवे पर ही अपनी बुग्गी और भैंसें को बांध दिया। किसान ट्रैक्टर ट्राली को खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed