{"_id":"6133c2f98ebc3e7a1c7a9fc3","slug":"farmer-s-camp-on-the-roads-hooked-up-muzaffarnagar-news-mrt554805278","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें ही बन गई खाट, किसान गुड़गुड़ा रहे हुक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें ही बन गई खाट, किसान गुड़गुड़ा रहे हुक्का
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रोडवेज के पास गुरुद्वारे में ठहरे पंजाब से आए किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़कों पर किसानों के डेरा, गुड़गुड़ा रहे हुक्का
मुजफ्फरनगर। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान दिनभर पहुंचते रहे। जीआईसी, सरकुलर रोड, सुजडू चुंगी, महावीर चौक, जानसठ रोड पर दिनभर किसानों के बीच उत्साह नजर आया। किसान एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। खुले आसमान के नीचे किसान हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं।
शहर की सड़कों का नजारा शनिवार को पूरी तरह से बदला बदला सा नजर आया। और सड़कें ही खाट बन गई है। महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे किसानों के लिए शहर के लोगों ने भंडारे खोल दिए हैं। महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के किसान लगातार पहुंच रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान बसों से पहुंचते रहे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी आवासीय व्यवस्था में जुटे रहे। दोपहर में किसानों ने सरकुलर रोड पर भंडारे खोल दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भंडारे शुरू हुए तो सड़क की एक लेन जाम हो गई। ब्यूरो
टिकैत के आवास पर उत्सव का माहौल
सरकुलर रोड स्थित टिकैत परिवार के आवास पर दिनभर उत्सव और आवभगत का माहौल रहा। यहां दो भंडारे किसानों के लिए खोले गए। एक भंडारा मुख्य मार्ग पर और एक आवास पर चलाया गया। किसान पदाधिकारियों ने इन्हीं भंडारों में भोजन किया।

मुजफ्फरनगर में महापंचायत स्थल जीआईजी के मैदान के बाहर भोजन वितरण करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के गुरुद्वारे में विश्राम करते पंजाब से आए किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में शानिवार को जीआईसी मैदान में महापंचायत के संबंध में वार्ता करते संयुक्त किसान मोर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में शानिवार को जीआईसी मैदान में महापंचायत के संबध में वार्ता करते भाकियू के युद्ववीर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के किसान महापंचायत स्थल पर मौजूद किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर विश्राम करते प्रायगराज से आए किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के किसान महापंचायत स्थल पर पहुचते किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन