{"_id":"68fe84eada4b77722108dd95","slug":"farmer-leader-detained-in-bhumma-foot-march-postponed-till-28th-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-157253-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भूम्मा में किसान नेता नजरबंद, 28 तक पैदल यात्रा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भूम्मा में किसान नेता नजरबंद, 28 तक पैदल यात्रा स्थगित
विज्ञापन
मीरापुर। गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निकाली जाने वाली पैदल यात्रा प्रशासन के साथ बातचीत के बाद स्थगित कर दी गई। भूम्मा में किसान नेताओं को नजरबंद रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने एलान किया समाधान नहीं हुआ तो किसान दोबारा जुटेंगे।
संघर्ष मोर्चा की ओर से गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की मांगों को लेकर पदयात्रा की तैयारियां चल रही थी। संगठन के नेताओं को अलग-अलग जगह नजरबंद कर लिया गया। भूम्मा गांव में जानसठ तहसील के अधिकारी पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम मांगपत्र एसडीएम जानसठ को सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि यदि किसानों की मांगे पूरी नहीं की गई तो पदयात्रा गाजीपुर बॉर्डर से फिर से दिल्ली के लिए संसद भवन कूच किया जाएगा। वाहनों पर एक बार टैक्स लेने के बाद बार-बार टैक्स के नाम पर वसूली नहीं होनी चाहिए। प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल ने कहा कि किसानों की मांगों को सरकार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
जिस देश का किसान खुशहाल रहता है, वह देश भी खुशहाल रहता है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी, निक्की चौधरी, जमीर चौधरी, अखलाक प्रधान, सैंपल सिंह, सरदार अमरपाल सिंह, इंतजार प्रधान, राजेंद्र चौधरी, पवन प्रधान मौजूद रहे। ा