{"_id":"585c2c4a4f1c1b774fe3b9c0","slug":"farmer-labor-the-most-miserable","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर सबसे ज्यादा दुखी, चरथावल रैली में केंद्र सरकार पर बरसे सभी वक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर सबसे ज्यादा दुखी, चरथावल रैली में केंद्र सरकार पर बरसे सभी वक्ता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
रैली में बच्चे को गोदी में उठाते अजित सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती पर आयोजित किसान अधिकार रैली में रालोद और उनके समर्थन में आए अन्य दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर प्रहार किए। कमोवेश सभी नेताओं ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर भड़ास निकाली। सिर्फ भाजपा सरकार के खिलाफ विचार व्यक्त कर जनता का रुख मोडने का प्रयास किया।
एमएलसी चौधरी मुश्ताक ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर और गरीबों के लिए चिंतन किया, लेकिन केेंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू कर पूरे देश को कतार में खड़ा कर दिया है। जिसमें किसान और मजदूर सबसे ज्यादा दुखी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद ने कहा कि चौधरी साहब ने जमींदारी खत्म कर किसानों को जमीन का मालिक बनाया था, जबकि काले धन को बाहर करने के लिए किसानों के साथ आम आदमी अपनी रकम के लिए लाइन में लगा हुआ है। किसान मसीहा हमेशा हिंदू और मुस्लिमों में भाईचारे के लिए काम करते थे।
जनता दल एस के मुख्य महासचिव कुंवर दानिया अली ने कहा कि पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने चौधरी अजित सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया है। उनकी पार्टी पूरे मुल्क में यह लड़ाई लड़ने का काम करेगी। ढाई साल पूर्व लोगों ने गलती कर देश में भाजपा की सराकर बनवा दी थी, लेकिन इस बाद जनता ढाई साल वाली गलती नहीं दोहराएगी। भाजपा आपस में लड़ाकर हित साधना चाहती है। किसानों की एकता को कायम रखना है। मोदी को सिर्फ अड़ानी और अंबानी की तरक्की की चिंता है। उन्होंने रालोद के साथ मिलकर हरित प्रदेश को बनाने के लिए साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन
मोदीनगर विधायक सुदेश कुमार ने कहा कि रालोद यूपी में किसान और मजदूरों की पहचान है, जबकि पीएम ने देश के युवाओं और किसानों को भुखमरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। खेत में फसल के उत्पादन के लिए किसान नगदी हासिल करने के लिए पूरे दिन बैंकों में खड़ा है।
छपरौली विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भले ही चौधरी साहब ने छोटे परिवार में जन्म लिया था, लेकिन उनकी सादगी, सरलता और ईमानदारी और बेहतर नीतियों को विपक्षी दल भी नतमस्तक हैं। जीवन में अनुशासन और समरसता के कारण देश का किसान आज उनकी पूजा करता है। राममेहर गुर्जर ने कहा कि रालोद गांव, गरीब और किसानों की पार्टी है। पश्चिम को आपस में बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पउप्र अध्यक्ष अनीस कुरैशी ने कहा कि देश को अडानी का देश ना बनने दें, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा मुल्क में हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई की एकता का संदेश दिया है।
पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि लोकसभा में आधे से अधिक सांसद किसान हैं, लेकिन रालोद का कोई सांसद नहीं होने के कारण किसानों की लड़ाई वहां नहीं पहुंच पा रही है। लेकिन किसानों को संगठित होकर विधान सभा और लोकसभा में अपने प्रतिनिधि चुनकर भेजने होंगे।
छपरौली विधान सभा के पूर्व एमएलए अजस कुमार ने कहा कि चौधरी साहब का तमाम जीवन खेत खलिहान में बीता। उन्होंने भारत सरकार से चौधरी साहब को भारत रत्न देने की मांग रखी। पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह ने कहा कि देश में 41 विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां भारत रत्न से नवाजी जा चुकी हैं। उनमें से कोई भी किसान परिवार से नहीं है। राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शास्त्री ने कहा कि देश दुनिया का सबसे महान देश है। रालोद ने किसान का देश बनाया। अजित सिंह ने 20-20 किलामीटर की दूरी पर शुगर मिलें दी, लेकिन मोदी सरकार ने नोटबंदी के चलाकर आमजन पर कुठाराघात किया है।
समतावादी रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार, महंगाई, गुुंडागर्दी और खनन माफियाओं का बोलबाला है। सीएम पत्थरों और कागजों के सहारे शिलान्यास का काम कर रहे हैं। वहीं मोदी सरकार पूंजीपतियों को रिझाने में लगी है। राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा सांप्रदायिक सद्भाव ही देश के विकास को गति दे सकता है। देश में सांप्रदायिक माहौल के खिलाफ एकजुट होकर चौधरी साहब के सपनों को साकार करें। नोटबंदी देश को आर्थिक बदहाली की ओर ले जा रहा है।
कन्नौज से आए भारतीय वंचित पार्टी के अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने कहा कि किसानों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। पउप्र में हर सीट पर 40 से 50 हजार कश्यप वोट हैं। सांप्रदायिक पार्टियों के अस्तित्व को मिटाने के लिए रालोद के साथ यूपी में सत्ता पाने का कार्य किया जाएगा।