फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer dies of shock after land auction

जमीन नीलामी की मुनादी के बाद सदमे से किसान की मौत

Thu, 28 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of shock after land auction
मुजफ्फरनगर : लच्छेड़ा गांव में विलाप करते किसान के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जमीन नीलामी की मुनादी होने के बाद मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव के किसान वेद कश्यप (65) की सदमे से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पीड़ित परिवार को मौके पर ही मुआवजा और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। चार दिन बाद किसान की बेटी की शादी होनी है।
विज्ञापन

किसान वेद कश्यप ने कई साल पहले शाहपुर के परिचित की 50 हजार रुपये की जमानत ली थी। आरोपी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण किसान का रिकवरी नोटिस जारी हुआ। सदर तहसील की टीम ने 26 अप्रैल को गांव में किसान की 50 हजार रुपये कीमत की जमीन की नीलामी की मुनादी कराई। बृहस्पतिवार का दिन नीलामी के लिए तय किया गया था। मुनादी के बाद से ही किसान सदमे में था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब खेत में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर गांव में पहुंचे। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, देवेंद्र कश्यप भी गांव पहुंच गए। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ खतौली राकेश कुमार ने परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। देर रात तक गांव में गम का माहौल है। सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के घर पर मौजूद हैं। एसडीएम ने बताया कि नीलामी के लिए कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद रिकवरी नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed