फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer dies after being crushed under tractor

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

Mon, 13 May 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed under tractor
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। खेत में जुताई करते समय किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। रविवार को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी 27 वर्षीय किसान पिंकू पुत्र मांगे राम त्यागी खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। गांव का ही उसका साथी अंशुल पानी लेने के लिए थोड़ी दूरी पर चला गया। पिंकू जुताई करते हुए ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और कुचला गया। उसके बाद रोटावेटर के नीचे आने से उसकी गर्दन कट गई। पिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed