फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer dies after being crushed between tractor trolley

ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच दबकर किसान की मौत

Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed between tractor trolley
मुजफ्फरनगर, तितावी। खेत में धंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने के दौरान किसान की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

सोंहजनी जाटान निवासी किसान कुलदीप (58) पुत्र हरबीर सिंह ने दोपहर के समय अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने भरे थे। इन गन्नों को तितावी मिल में लेकर जाना था। गन्ने ट्राली में ज्यादा भरे गए। बताया गया कि खेत की मिट्टी गीली थी। इस दौरान जब किसान गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चलने लगा तो ट्रॉली खेत में फंस गई। जो काफी प्रयास करने पर भी नहीं निकल पाई। इसके बाद कुलदीप वापस घर आ गए। शाम के समय कुलदीप ने दोबारा ट्रैक्टर को स्टार्ट कर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कुलदीप सीट से गिर कर ट्रैक्टर के हैंडल व ट्रॉली की हिच के बीच फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उधर से गुजर रहे किसान ने कुलदीप को देखा तब यह जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में परिजन व सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस व लालू खेड़ी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया। इसके बाद तितावी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed