{"_id":"61162b2ae25ad849cd53ff14","slug":"farmer-attempts-to-suicide-at-dm-office-in-muzaffarnagar-by-eating-poisonous-substance","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मुजफ्फरनगर में किसान ने डीएम कार्यालय पहुंचकर खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मुजफ्फरनगर में किसान ने डीएम कार्यालय पहुंचकर खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप
Fri, 13 Aug 2021 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:49 PM IST
सार
दरअसल, किसान जमीन से संबंधित समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है। समस्या का समाधान न होने से आहत होकर उसने शुक्रवार सुबह डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जहर खा लिया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
किसान को अस्पताल लेकर जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala Muzaffarnagar
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भूमि संबंधी समस्या का समाधान न होने से आहत एक किसान ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। किसान के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तितावी क्षेत्र के गांव नूनाखेड़ा निवासी किसान इंद्रपाल पुत्र सुरेश शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
किसान के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश से वहां मौजूद कर्मचारी और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बिना किसी देरी के सिविल लाइन पुलिस ने उसे तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि किसान के गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। किसान अपनी जमीन से संबंधित समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है। समस्या का समाधान न होने से आहत होकर उसने शुक्रवार सुबह डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जहर खा लिया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।