फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer attacked with a shovel

किसान पर फावड़े से हमला

Fri, 19 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with a shovel
मोरना/पुरकाजी। खेत में पानी की निकासी बंद करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने फावड़े से हमला कर एक किसान को घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने ककरौली थाने में नामजद तहरीर देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी मोहम्मद रफी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र अमीर आलम, वसीम बृहस्पतिवार रात खेतों पर रजबहे के पानी से सिंचाई कर रहे थे। तभी गांव के रबी हसन पुत्र हमीद, रकीब, आसिफ वहां आ गए और जबरदस्ती पानी को अपने खेतों में चला दिया। अमीर आलम और वसीम ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी गांव में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुरकाजी पुलिस ने आपस में झगड़ा करने पर कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी काशी, धर्म सिंह और पड़ोसी से विवाद करने पर गांव हरिनगर निवासी अमरीश का शांति भंग में चालान का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed