{"_id":"67378a18931a9a5bda09e86c","slug":"farmer-and-buffalo-died-due-to-truck-collision-in-dense-fog-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-133984-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से किसान और भैंसे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से किसान और भैंसे की मौत
विज्ञापन
बुढ़ाना। भैंसा-बुग्गी लेकर गन्ने लेने खेत में जा रहा किसान हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गया। घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से बुग्गी टूट गई। किसान व उसके भैंसे की मौत हो गई। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव विज्ञाना का रहने वाला वाजिद (41) शुक्रवार सुबह रे भैंसा-बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे में वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की टक्कर से बुग्गी टूट कर बिखर गई। भैंसे की मौके पर मौत हो गई।
चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। गम्भीर अवस्था में वाजिद को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में वाजिद ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना करते हुए पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने उसे सुपुर्देखाक कर दिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया है।