फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family members has ruckus after the death of the young man at the Medical College in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा

Wed, 28 Apr 2021 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Apr 2021 06:29 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Family members has ruckus after the death of the young man at the Medical College in Muzaffarnagar
अंशुल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही से युवक की मौत हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

विज्ञापन


ये है मामला
तितावी क्षेत्र के गांव धनसैनी निवासी 26 वर्षीय अंशुल को कोरोना के चलते 25 अप्रैल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। आज दोपहर 12:30 बजे अंशुल के पिता ने मेडिकल में हेल्प डेस्क पर फोन करके अपने बेटे का हाल-चाल पूछा तो उसे बताया गया कि तुम्हारा बेटा ठीक है। इसके 10 मिनट बाद ही मेडिकल से पिता के पास फोन गया कि तुम्हारा बेटे की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उन्हें बेटे की मौत का डेथ सर्टिफिकेट दे दिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि 12:30 बजे बताया गया कि अंशुल ठीक है, जबकि उसकी मृत्यु डेथ सर्टिफिकेट में 10:38 पर मौत दिखाई गई है। ग्रामीणों ने मेडिकल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: शराब कांड को लेकर बड़ा खुलासा, मौत से पहले तड़पता रहा युवक, सबूत हैं ये तस्वीरें

उधर, सूचना मिलने पर थाना पुलिस मेडिकल पहुंच पहुंची और परिजनों को किसी तरह समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

यह भी पढ़ें: दहशत में परिवार: 10 मौत से मचा कोहराम, दिनभर बिलखते रहे परिजन, गांव पसरा सन्नाटा, देखिए तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed