फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family buried under debris due to roof collapse in rain, cousin killed, three injured

Muzaffarnagar News: बारिश में छत गिरने से मलबे में दबा परिवार, ममेरे-फुफेरे भाई की मौत, तीन घायल

Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Family buried under debris due to roof collapse in rain, cousin killed, three injured
- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में रविवार की सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

- मृतकों के परिजनों को दी जाएगी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीपुर गांव में रविवार की सुबह हुई बारिश में मकान की कच्ची छत गिर जाने से मलबे में परिवार दब गया। हादसे में ममरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो, जबकि परिवार के मुखिया समेत तीन सदस्य घायल है। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रशासन की ओर से प्रदान की जाएगी।

गांव नसीरपुर निवासी इदरीश (50) रेहड़ा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार सुबह इदरीश की पत्नी रोशन और बड़ी बेटी फरीन (19) कमरे के बाहर नाश्ता बना रहीं थी। जबकि कमरे में इदरीश, उसका बेटा उवेश (15), समीर (18), बेटी करीन (12) और साली का बेटा भोपा के गांव बाकरनगर निवासी असलम (16) पुत्र अफसर चारपाई पर लेटे हुए थे। अचानक मकान की कच्ची छत गिर गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की साथ राहत कार्य शुरू किया। रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा, नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंच गए। मलबे से निकालकर परिवार के सदस्यों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में घायल उवेश और असलम की मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों को उपचार दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed