{"_id":"60afa991d61fbb4845325498","slug":"family-beaten-the-groom-after-daughter-married-a-man-against-their-wish-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की धुनाई, भागकर बचाई जान, फिर पुलिस ने कराई शादी, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की धुनाई, भागकर बचाई जान, फिर पुलिस ने कराई शादी, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 28 May 2021 07:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 28 May 2021 07:34 PM IST
सार
दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो युवती के नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर डाली। दूल्हे ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शादी को लेकर दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में परिवार के सदस्यों की रजामंदी से शादी नहीं करने से नाराज युवती के परिजनों ने बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की पिटाई कर दी। युवक और युवती के अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण लोगों में मनमुटाव था। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में युवक-युवती की शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का काफी समय से हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक-युवती के परिजनों ने आपसी रजामंदी से दोनों की शादी पर सहमति जता दी थी। हालांकि युवती के परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। इनकी नाराजगी के बावजूद बुधवार को युवक-युवती की शादी थी, जिसके लिए युवक बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। आरोप है कि जैसे ही दूल्हे की कार दुल्हन के घर के सामने पहुंचकर रुकी तो युवती के नाराज परिजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर डाली। इससे शादी में अफरा-तफरी मच गई और दूल्हे ने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से दोनों पक्षों की वार्ता हुई, जिसमें दुल्हन के नाराज परिजनों के व्यवधान से बचाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन