फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Families of molestation victims expressed danger

छेड़छाड़ पीड़िताओं के परिवारों ने जताया खतरा

Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Families of molestation victims expressed danger
छेड़छाड़ पीड़िताओं के परिवारों ने जताया खतरा
विज्ञापन

मोरना/भोपा (मुजफ्फरनगर)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने छेड़छाड़ पीड़िता छात्राओं के परिवारों से उनकी पीड़ा सुनीं। पीड़ित परिवारों ने खुद को खतरा बताया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कुछ लोग उन्हें डराकर दबाव बना रहे हैं। सांसद ने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
शनिवार शाम संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सबाजीत सिंह, उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका समेत अन्य प्रतिनिधि मजलिसपुर तौफिर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बंद कमरे में बातचीत की। परिवारों ने आपबीती सुनाई। आरोप लगाया कि छह छात्राओं ने बयान दर्ज करा दिए हैं, जबकि दो छात्राओं के परिवारों की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रकरण के बाद से लगातार उनके ऊपर कुछ लोग दबाव बना रहे हैं। पुलिस पहले दिन से प्रकरण को दबाने में लगी है।
विज्ञापन

परिजनों को रखा गया धोखे में
परिजनों ने सांसद को बताया कि परिवार के लोगों को धोखे में रखा गया। पहले कहा गया था कि घटायन में परीक्षा होनी है, इसके बाद छात्राओं को कम्हेड़ा ले गए। छात्रों को घर भेज दिया, लेकिन छात्राओं को वहीं पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, जिले का कोई नेता नहीं आया
परिजनों ने कहा कि उनका दर्द जानने के लिए जिले का कोई नेता नहीं आया। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग भी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए।
फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग दोहराई, लड़ेंगे लड़ाई
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रकरण में फिर से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी हर स्तर पर बेटियों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। बेटियों की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो गए हैं।

सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए, मांगा इंसाफ
जिस समय सांसद गांव में पहुंचे, सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें प्रकरण में इंसाफ चाहिए। कुछ लोग प्रकरण को दबाना चाहते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed