फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Families Meet Defence Minister Rajnath Singh, Seek Safe Return of Three Youths Missing in Russia

यूपी: रक्षा मंत्री से बोले परिजन- हमारे बच्चों की करिए रक्षा, रूस में लापता तीन युवकों की सकुशल वापसी की गुहार

Mon, 28 Sep 2026 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर और शामली के रूस में लापता तीन युवकों के परिजनों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनकी सकुशल वापसी की गुहार लगाई। भारतीय दूतावास ने भी रूस के रक्षा मंत्रालय से संपर्क किया है।

विज्ञापन
Families Meet Defence Minister Rajnath Singh, Seek Safe Return of Three Youths Missing in Russia
हिमांशु, आशु और शक्ति पुंडीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय दूतावास ने रूस के रक्षा मंत्रालय को ई-मेल भेजकर फंसे युवकों को मुक्त कराने की मांग की है। वहीं, तीनों युवकों के परिजनों ने पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ देश के रक्षा मंत्री से मुलाकात कर युवकों की सकुशल घर वापसी कराने की गुहार लगाई हैं। उधर, पढ़ने गए शक्ति पुंडीर के रूस की सेना के लिए एक साल के अनुबंध की जानकारी से बेचैनी बढ़ गई है।

विज्ञापन

पिछले साल अगस्त में चरथावल ब्लॉक के पीपलशाह के शक्ति पुंडीर, बाढ़ के हिमांशु शर्मा और शामली के गांव हसनपुर लुहारी से आशु कुमार स्टडी वीजा पर रूस के मास्को शहर गए थे। लेकिन जुलाई में लापता हो गए। 30 जुलाई के बाद से तीनों के फोन स्विच ऑफ हैं। उनकी न तो कोई लोकेशन मालूम हो रही है और ना ही कोई संपर्क। परिजनों और परिचितों में मायूसी हैं। हर पल लाड़ले बेटों के आने के इंतजार में परिजनों की आंखें पथरा गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Families Meet Defence Minister Rajnath Singh, Seek Safe Return of Three Youths Missing in Russia
हिमांशु, आशु और शक्ति पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
दूतावास से यह मिला जवाब : विपिन
शक्ति पुंडीर के पिता पीपलशाह निवासी विपिन पुंडीर ने बताया कि बिरालसी निवासी रिश्तेदार मोहित राणा ने भारतीय दूतावास से ई-मेल भेजा था। उन्होंने रूस के अधिकारियों से संपर्क कर शक्ति पुंडीर को मुक्त कराने का आग्रह किया। इस संबंध में रूस में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव हरदेश गिरी ने बताया कि रूसी संघ के रक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शक्ति पुंडीर ने 17 जुलाई को रूसी संघ में सशस्त्र बलों में एक वर्ष की अवधि के लिए सैन्य सेवा अनुबंध किया है। आठ अगस्त से वह लापता हो गए। यदि रूसी अधिकारियों से उनके संबंध में कोई और अपडेट प्राप्त होगा है, तो दूतावास आपको सूचित करेगा। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों में बेचैनी है।

 
विज्ञापन

रक्षा मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात 
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से तीनों युवकों के परिजनों ने मुलाकात की। पीड़ित पीपलशाह निवासी विपिन, सोनू शर्मा बाढ़ और हसनपुर लुहारी के राकेश कुमार ने बच्चों को मुक्त कराने के लिए कैबिनेट मंत्री को पत्र दिया। इस पर रक्षा मंत्री ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। परिजनों के संग पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, शामली जिला पंचायत सदस्य मेनपाल और संजय सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed