फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake medicines worth Rs 3.5 crore sold in the district, businessman arrested

Muzaffarnagar News: जिले में खपाई 3.5 करोड़ की नकली दवाएं, कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fake medicines worth Rs 3.5 crore sold in the district, businessman arrested
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी निवासी दवा के कारोबारी ने जिले में साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाई बेच डाली। औषधि विभाग ने कारोबारी कोे पकड़कर नई मंडी कोेतवाली पुलिस को सौंप दिया और आगरा के तीन दवा कारोबारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

31 अगस्त को थाना कोतवाली जनपद आगरा क्षेत्र में चार दवा कारोबारियों को गिरफ्तार कर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद की थी। फर्म मैसर्स बंसल मेडिकल एजेंसी, मैसर्स ताज मेडिको एवं मैसर्स एमएसवी मेडि प्वाइट प्रा. लि. फाउंटेन आगरा के मालिकान संजय बंसल, मुकेश बंसल तथा सोहित बंसल से पूछताछ की थी। उनसे प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पता चला कि फर्म मैसर्स आयुष मेडिकोज, 112 ए. गली नं० 13, नार्थ गांधी कालोनी, न्यू मंडी, मुजफ्फरनगर को भारी मात्रा में नकली दवा बेची गईं।
विज्ञापन

औषधि विभाग के बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक, सहारनपुर मंडल सहायक आयुक्त दीपा लाल और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने गांधी काॅलोनी स्थित आयुष मेडिकोज पर छापा मारा। इस दौरान लॅपटाॅप, दस्तावेज और दवाएं जब्त की। जांच में सामने आया कि कारोबारी तरुण गिरधर ने अपनी पत्नी के नाम से दवा कारोबार का लाइसेंस लिया था, जबकि खुद कारोबार की देखरेख करता था। टीम ने कारोबारी की पत्नी के भी बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि तरुण गिरधर ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की नकली दवाइयां खरीदीं थी। हालांकि छापे के दौरान किसी तरह की दवाएं नहीं मिली। टीम का अनुमान है कि नकली दवाएं बेच दी गई हैं। जांच पड़ताल कर औषधि विभाग टीम ने कारोबारी तरुण गिरधर और आगरा के तीन कारोबारियों संजय बंसल, मुकेश बंसल व सोहित बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। टीम ने तरुण बंसल को नई मंडी कोतवाली पुलिस को सौंपा है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed