{"_id":"591c9cc44f1c1b9c0cf237f7","slug":"fake-insecticide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर बेचे जा रहे नकली कीटनाशक, नहरों में पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर बेचे जा रहे नकली कीटनाशक, नहरों में पानी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 18 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जाएगा। योजनाओं में अधिकारी पारदर्शिता लाएं। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारण होगा।
जिला पंचायत के सभागार में किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाए जाने और बिजली के रेट बढ़ाए जाने का विरोध किया। कुछ किसानों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने और योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मामला भी उठाया।
खेत में डालने की नकली दवाईयां बेचे जाने का मामला भी उठा। नहरों में सफाई नहीं होने के चलते जल निकासी की समस्या भी उठी। भैसाना मिल द्वारा भुगतान नहीं किए जाने का मामला भी किसानों ने उठाया। किसानों की समस्याओं को जानने के बाद डीएम ने कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दुकानों पर जाकर दवाईयों की जांच नकली दवा बेचने वालों का लाइसेंस समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
नहरों की सफाई शीघ्र पूरी करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। बैठक में विद्युत, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, कृषि, बैंक आदि के अफसर मौजूद रहे।
डीएम ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने जनपद के उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उद्यमियों ने बिजली कनेक्शन में देरी सहित विद्युत विभाग की कई समस्याएं रखी। उद्यमियों ने बताया कि कनेक्शन की प्रक्रिया में काफी समय लिया जाता है। विद्युत भार बढ़ाने और घटाने में भी समस्या आती है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर खड़े अतिरिक्त बिजली के खंभे भी परेशानी का सबब बने हैं, जो सड़क टूटी हुई है, उन्हें दोबारा बनवाया जाए।
उद्यमियों ने अन्य कई मांगे भी रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह आपस में अपनी बैठक कर लें। समस्याओं का निराकरण कैसे हो, इस पर विचार करें। बैठक में जिला उद्योग अधिकारी, प्रदूषण अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।