फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake encounter from the house of the youth took place

युवक काे घर से उठाकर दिखा दी फर्जी मुठभेड़

Fri, 14 Sep 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fake encounter from the house of the youth took place
चरथावल में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के महाबलीपुर गांव से उठाकर ले गई वारंटी युवक को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तारी दर्शाना पुलिस के गले की फांस बन गई। आरोपी के परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने के सामने सड़क पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। कुछ देर बाद जाम खोलकर भाकियू नेताओं की अगुवाई में ग्रामीणों ने थाने में घंटों तक हंगामा किया। एसपी सिटी ओमबीर सिंह और एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने मामले में परिजनों से तहरीर लेकर निष्पक्ष जांच कराने के बाद माकूल कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को नई मंडी क्षेत्र में एक लूट के मामले में वारंट के आधार पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर निवासी संदीप उर्फ मुन्नू सिंह पुत्र सेवाराम को गांव से ही हिंडन चौकी पर तैनात सिपाही पलक समेत दो कांस्टेबल बाइक पर बैठाकर ले गए। आरोप है कि पुलिस ने पिलखनी मोड़ पर उसको फर्जी मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया और फर्जी मुकदमे लादने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को एक तेरहवीं के दौरान गांव में मुठभेड़ की भनक लगी, तो भाकियू उपाध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में लोग थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिन में पुलिस उसे उठाकर ले गई थी। हालांकि पिलखनी गांव में गोली मारकर घायल करने की फर्जी कहानी गढ़ दी। ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से हटकर थाने में डेरा डाल दिया। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ओवीर सिंह ने धरने पर पहुंचकर बताया कि पकड़ा युवक नई मंडी थाने पर दर्ज धारा 393 के मामले में कोर्ट से वारंट पर चल रहा था। बिरालसी क्षेत्र में पिलखनी मोड़ पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की। उसके बाद पुलिस की घेराबंदी के बाद युवक बाइक से गिरने के बाद घायल हो गया है। यदि उसको गोली लगी है, तो इसकी जांच कराई जाएगी है।  

ग्रामीणों की शिकायत पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पकड़े गए युवक को सिर्फ वारंट में गिरफ्तार किया गया है। उस पर कोई फर्जी मुकदमा नहीं लगाया जाएगा। गांव से दिन में बुलाकर ले गए युवक के पास जब बाइक नहीं थी, तो मुठभेड़ के दौरान बाइक से कहां से आ गई, इस सवाल पर एसपी सिटी बोले कि जांच की जाएगी। पकड़े गए आरोपी के भाई देवेंद्र की तहरीर पर जांच के बाद यदि मामला फर्जी पाया गया, तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
ओमबीर सिंह एसपी सिटी   

अपराध से तौबा कर जी रहा था जिंदगी
चरथावल। पुलिस का आरोप था कि आरोपी विक्की गैंग में काम कर चुका है। बहेड़ी के सतीश हत्याकांड में विक्की के साथ जेल गया था। हालांकि पुलिस के आरोपों पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि 15 साल पुराने मुकदमों के बाद मुन्नू अपराध की दुनिया छोड़ चुका है। पुलिस उसे फर्जी मामले लगाकर बदमाश बनाना चाहती है। विकास ने बताया कि मामले में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राकेश टिकैत को जानकारी दे गई है। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो मामले में भाकियू शांत नहीं बैठेगी।


सीओ और कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला
चरथावल। थाने में फर्जी मुठभेड़ को लेकर हंगामा करने वाले ग्रामीणों के तेवर देखकर सीओ सदर रिजवान अहमद सबसे पहले थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन बात नहीं बनने पर एसपी सिटी के अलावा एलआईयू के प्रभारी धर्मेंद्र चौहान पूरी टीम के साथ थाने पहुंच गए। पीएसी के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, छपार, तितावी, पुरकाजी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को बुलाया गया था। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र भी राजस्व टीम के साथ थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed