{"_id":"664bd97959425f63aa064916","slug":"fake-check-of-five-crore-deposited-in-bank-two-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-122689-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पांच करोड़ का फर्जी चेक बैंक में कराया जमा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पांच करोड़ का फर्जी चेक बैंक में कराया जमा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने दो बड़े धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पांच करोड़ का फर्जी चेक बैंक में जमा कर भुगतान लेने का प्रयास कर रहे थे।
झारखंड के देवधर में एसबीआई की कोर्ट रोड शाखा में सत्संग संस्था का खाता है। इस शाखा का फर्जी 5 करोड़ रुपये का चेक बनाकर मुजफ्फरनगर की भोपा रोड स्थित डीके इंटर प्राइजेज कम्पनी के खाते में रकम स्थानान्तरित कराने के लिए मुजफ्फरनगर स्थित रेलवे रोड एसबीआई शाखा में जमा किया गया। जब शाखा के कर्मचारियों ने चेक का निरीक्षण करते हुए सत्संग संस्था के मालिक से वार्ता की तो पता चला कि उनकी संस्था से कोई चेक डीके इन्टर प्राइजेज को जारी नहीं किया गया है। चेक फर्जी पाये जाने पर एसबीआई रेलवे रोड मुजफ्फरनगर के शाखा प्रबंधक ने थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सत्संग संस्था को 5 करोड़ की हानि से बचा लिया गया।
सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद दीपक निवासी शिवपुरी, रेलवे थाना कोतवाली नगर, हापुड़ को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में गंगा विहार, भोपा रोड थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर में किराए पर रहता था। इसके साथी मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के आलोक विहार निवासी मोहित को भी पकड़ा, वह भी दीपक के साथ ही किराए पर रहता था। दोनों का चालान कर दिया गया है।