फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Faith and enthusiasm

हाईवे पर दिखा आस्था और उत्साह का संगम  

Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Faith and enthusiasm
आकर्षण का केंद्र बनी हरिद्वार से लाई गई विशाल कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर हरिद्वार और नीलकंठ से पवित्र गंगा जल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। औघड़दानी के भक्त भगवान आशुतोष की जय घोष के साथ अपने ईष्ट शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। हर ओर शिवभक्त कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा हाईवे और शहर शिवमय हो गया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के पहले चरण में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कांवड़िए पवित्र गंगा जल लेकर लौट रहे हैं। शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांवड़िए हर-हर महादेव, बोल बम-बम-बम की जयघोष के साथ लगातार गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिसौना से कांवड़िए बझेड़ी गांव और सरवट रोड, जीटी रोड से होते हुए शिवचौक पहुंच रहे हैं। यहां से हरियाणा के कांवडिए़ शिवमूर्ति की परिक्रमा के पश्चात भगत सिंह रोड से होकर शामली की ओर रवाना हो रहे हैं, जबकि राजस्थान, दिल्ली की ओर जाने वाले शिवभक्त भगवान शंकर की परिक्रमा कर सीधे जीटी रोड से हाईवे की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में बढ़ जाएगी तादाद
आगामी दो दिनों में जिले में भोले की संख्या कई गुणा बढ़ जाएगी। अब हरिद्वार से भारी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने शिवालय की ओर चलेंगे, जो आगामी दो दिनों में यहां पहुंच जाएंगे।

झांकी वाली विशाल कांवड़ आना प्रारंभ
भगवान शंकर, शिव-पार्वती, भगवान गणेश आदि धार्मिक झांकियों से सजी विशाल कांवड़ आना शुरू हो गई हैं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों और विशाल रंगीन रोशनी से सजी कांवड़ को देखने के लिए जीटी रोड और हाईवे पर लोग उमड़ रहे हैं। विभिन्न झांकियों को प्रदर्शित करती विशाल कांवड़ आकर्षक का केंद्र बनी हैं।

शिवभक्तों की सेवा में जुटे श्रद्धालु
कांवड़ यात्रा के दौरान भोलों के विश्राम, भोजन और ठहरने की व्यवस्था श्रद्धालुओं ने की है। पुरकाजी से लेकर भंगेला तक हाईवे और शहर में सैकड़ों कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां पर श्रद्धालु शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इन शिविरों में भोजन और विश्राम के बाद शिवभक्त भोले बाबा का गुणगान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

हिंदुस्व की रक्षा को युवा आगे आएं : राणा 
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए शहर में कांवड़ सेवा शिविरों का शुभारंभ हुआ। यहां कांवड़िया विश्राम कर और भोजन ग्रहण कर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल का कांवड़ सेवा शिविर आनंद माकेट में लगाया गया। थानाभवन के भाजपा विधायक सुरेश राणा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिंदू क्रांति दल और हिंदू वीर देश में हिंदुओं की रक्षा  के लिए आंदोलन और कार्य करते आए हैं।


उन्होंने युवाओं से हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरन प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पाल, नितिन शर्मा, राजीव मित्तल, कशिक गोयल, अमित चौहान, संजय मित्तल, मनीष गर्ग, राहुल शर्मा, अतुल धीमान, शीबा सैनी, गोविंद सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ यज्ञ हवन से हुआ। जयपाल, रमेश साईं, अनिल धमीजा, विकास भार्गव, यशपाल पंवार, श्रीमोहन तायल, विजय शुक्ल, श्रीकांत, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed