{"_id":"60eb375e8ebc3ec3093dce08","slug":"factory-fire-in-the-city-muzaffarnagar-news-mrt546926219","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में फैक्टरी में लगी आग
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पर स्थित पुराने टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरी में रविवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
शहर निवासी गौरव शर्मा की जानसठ रोड पर एजीआर रबर के नाम से फैक्टरी है। इस फैक्टरी में पुराने टायरों से तेल निकालकर स्टॉक किया जाता है। रविवार देर रात फैक्टरी में ही स्टॉक किए गए तेल के एक टैंकर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग बेहद तेजी से फैली, जिस पर फैक्टरी के कर्मचारी जान बचाकर बाहर भाग गए। सूचना पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी व एफएसओ नरेशचंद दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है।