{"_id":"5fc7e1528ebc3e9b93593c81","slug":"extreme-cold-in-the-morning-and-evening-muzaffarnagar-news-mrt5137718122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह और शाम को पड़ने लगी अत्यधिक ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह और शाम को पड़ने लगी अत्यधिक ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह और शाम को पड़ने लगी अत्यधिक ठंड
मुजफ्फरनगर। बुधवार को सुबह के समय घने कोहरे ने वाहनों और जीवन की रफ्तार को धीमा कर दिया। नौ बजे तक जाकर आकाश साफ हुआ और दिन में निकले सूरज ने लोगों को राहत दी। सुबह और शाम की ठंड से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम में सुबह के समय 100 प्रतिशत आर्द्रता रही। सुबह नौ बजे तक जाकर कोहरा छटा और आम आदमी का जीवन सुचारु हो पाया। दिन में निकली तेज धूप से लोगों को राहत जरूर मिली। सुबह-शाम और रात में इस समय अत्यधिक ठंड हो रही है। दिन में सूरज निकलने से राहत जरूर है। जिले में लगातार कई दिन से कोहरे की स्थिति बनी है। चीनी मिलों में गन्ना डालने वाले किसानों के सामने अधिक परेशानी खड़ी हो रही है। गन्ना कटाई से लेकर चीनी मिल में डालने जाने तक दिक्कत है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिगड़ रहा वायु प्रदूषण
मुजफ्फरनगर। कोहरे और मौमस में नमी के कारण वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे हवा जहरीली हो रही है। बीते छह दिनों से वायु प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंचा है। 27 नवंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 118 था, जो उसके बाद से लगातार बढ़ रहा है। चार दिनों से एक्यूआई तीन सौ से अधिक चल रहा है। बुधवार को भी एक्यूआई 377 पर पहुंच गया, ऐसे में हवा की बहुत खराब स्थिति है।