फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Extend the benefits of the schemes to the characters: DM

योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं : डीएम

Sat, 14 Jan 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Extend the benefits of the schemes to the characters: DM
- विकास भवन में जिला स्तरीय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली एवं विकास कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विकास भवन में स्टाम्प देय, वाणिज्य देय, आबकारी देय, विद्युत देय, परिवहन देय, कृषि विपणन, वन विभाग, खनन, सिचांई, भू-राजस्व इत्यादि एवं बकायादारों की राजस्व वसूली पर जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करें। तालाबों, कब्रिस्तान एवं मशान की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई सख्ती से करने को कहा। कृषि विभाग द्वारा किसानों को दिए जा रहे अनुदान, खाद बीज की उपलब्धता, किसान सम्मान निधि योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये जा रहे गोल्डन कार्ड धारकों को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जागरूक किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला निर्माण एवं आरआरसी सेंटर को शासकीय भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला पूर्ति, मत्स्य पालन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना नहरों की सफाई सहित राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न गतिविधियों के अनुपालन के लिए गठित जिला पोषण समिति के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जल निगम, विद्युत, मनरेगा, खाद्यन्न वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, स्वरोजगार योजना, हर घर जल योजना, गोशालाओं का निर्माण, अमृत सरोवर तालाब, ग्राम पंचायत में बनाए गए सचिवालय रोस्टर के हिसाब जिला पंचायत अधिकारी सचिवालय स्वयं जाकर देखने के निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed