{"_id":"600091088ebc3e2e58654857","slug":"exposed-students-to-new-technology-muzaffarnagar-news-mrt520557773","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को नई तकनीक से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को नई तकनीक से अवगत कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को नई तकनीक से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय में चल रही सात दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग कार्यशाला बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इसमें विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक से अवगत कराया गया।
श्रीराम कॉलेज निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कंप्यूटर एवं नेटवर्किंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैसे शरीर को क्रियाशील बनाए रखने के लिए शरीर के विभिन्न अंगों की देखभाल जरूरी है, वैसे ही कंप्यूटर के सही संचालन के लिए हार्डवेयर को दुरुस्त रखना पड़ता है। विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने कहा कि हार्डवेयर इंजीनियरिंग क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। कार्यशाला को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दो भागों में विभाजित किया गया। प्रायोगिक सत्र में मनोज पुंडीर व दिनेश यादव ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग के बारे में प्रयोगात्मक जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ हंस कुमार ने सभी पार्ट्स की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में नीतू सिंह, रिशू जैन, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, प्रमोद कुमार, संजय कांत त्यागी, नितिन त्यागी, श्रीकांत सिंह, अरुण त्यागी, योगेंद्र त्यागी, गुरमीत सैनी और विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।