फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Explosion due to fire in the firecrackers kept in the sugarcane field

Muzaffarnagar News: ईंख के खेत में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका

Fri, 04 Oct 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Explosion due to fire in the firecrackers kept in the sugarcane field
बुढ़ाना। एचटी लाइन का तार टूटने से खेत में रखे पटाखों में धमाका हो गया। इससे जहां क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं घटना स्थल पर गहरा गड्ढा बन गया। उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी अरशद व तैय्यब के पास हरे रंग के पटाखे बनाने का लाइसेंस है। हीना फायर वर्क्स के नाम से लुहसाना-कुरावा मार्ग पर जंगल में उनकी हरे रंग से भरे हुए पटाखे बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने अपने ईंख के खेत में तैयार पटाखों को रखा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक खेत में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद गन्ने के खेत में आग लग गई। उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी राजकुमार व सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन जा रही है, जिसका तार टूटने के कारण निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed