{"_id":"61d73b934afdb8511853bff2","slug":"exploitation-of-sanitation-workers-will-not-be-tolerated-khatauli-news-mrt57242354","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा शासनादेश के अंतर्गत जो सुविधाएं कर्मचारियों को दी जा रही है, उनमें कटौती की तो सफाई कर्मचारी संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा ।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर सफाई कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी संघ के नगराध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार द्वारा कर्मचारियों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अंतर्गत जो सरकार द्वारा सुविधाएं दी जा रही हैं, उन्हें नगर पंचायत द्वारा कर्मचारियों को देना होगा। औजार, वर्दी, पीएफ नियम अनुसार काटना होगा। वही आउटसोर्सिंग के पैसे बढ़ाने होंगे। जिसका शासनादेश भी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला को दे दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के अंदर किसी भी नगर पंचायत कार्यालय या अन्य कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण करने वालों के खिलाफ सफाई कर्मचारी संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान बैठक में विनोद कुमार, सुनील कुमार, मलखान, सुशील कुमार, विकास दीप, तारावती, रतन, संदीप आदि मौजूद रहे।