फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Explanation sought from 15 employees absent from body election training

Muzaffarnagar News: निकाय चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर 15 कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 15 employees absent from body election training
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन के कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करें। गैरहाजिर 15 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम और मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। कुल 1814 कर्मचारियों में से 15 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सामान्य नगरीय निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से संपन्न कराए। मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed