हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार
देवबंद। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को एम. शाईन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र सिंह राणा ने आकाश पुंडीर को नगर प्रभारी, ओम राणा व विकास राणा को नगर उपाध्यक्ष और मनोज शर्मा को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल प्रभारी मानवेंद्र चौहान, जिला प्रभार अजय राणा व जिला संयोजक नरेंद्र बालियान के अलावा पीयूष शर्मा, निर्वेश कुमार, विकास राणा, सतीश सैनी, संदीप ग्रेवाल और राष्ट्रीय सिंह सेना के तुषार शर्मा, सहदेव सिंहआदि मौजूद रहे।