{"_id":"665517bc963df0ee100fd984","slug":"excise-department-team-did-physical-inspection-of-molasses-of-sugar-mills-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-123072-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चीनी मिलों के शीरे का आबकारी विभाग टीम ने किया भौतिक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चीनी मिलों के शीरे का आबकारी विभाग टीम ने किया भौतिक निरीक्षण
Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
जिले की शुगर मिल में स्टॉक की जांच करती आबकारी ठीम के सदस्य। स्रोत- सूचना विभाग
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर आबकारी विभाग निरीक्षकों ने जनपद की सभी आठ चीनी मिलों में शीरे के स्टॉक को लेकर भौतिक सत्यापन किया।
आबकारी निरीक्षक सदर अनिल कुमार ने खतौली एवं मंसूरपुर चीनी मिल, आबकारी निरीक्षक खतौली विंद्रेश कुमार ने मोरना एवं टिकोला चीनी मिल, आबकारी निरीक्षक जानसठ विकास चौधरी ने भैसाना एवं तितावी चीनी मिल तथा आबकारी निरीक्षक बुढ़ाना महेश नंदन लाल ने रोहाना एवं खाईखेड़ी चीनी मिल का निरीक्षण किया। सभी ने आबकारी विभाग के पोर्टल पर दर्शाए गए शीरे की मात्रा का चीनी मिल के स्टॉक से भौतिक रूप से मिलान किया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि सभी चीनी मिलों में स्टॉक सही पाया गया है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई है।
- शीरे के अवैध स्टॉक की सूचना पर छापा, गोदाम पर लगाई सील
शाहपुर। कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड पर महादेव इंडस्ट्रीज के गोदाम में भारी मात्रा में अवैध रूप से शीरा का स्टॉक होने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। शिकायत के अनुसार कुछ न मिलने पर गोदाम पर सील लगाई है।
विज्ञापन
बुढ़ाना क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक महेश नंदन ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोदाम में भारी मात्रा में अवैध शीरे का भंडारण है। वह आबकारी व पुलिस टीम के साथ गोदाम पर पहुंचे। गोदाम के मेन गेट पर ताला लगा मिला। मोबाइल पर बात करने पर गोदाम मालिक ने गैर जनपद होने की जानकारी दी। टीम ने पीछे से गोदाम में प्रवेश कर निरीक्षण किया लेकिन वहां शीरे का भंडारण नहीं मिला। टीम ने गोदाम के मुख्य द्वार पर लगे ताले पर आबकारी निरीक्षक के हस्ताक्षर की स्लिप के रूप में सील लगाई है। गोदाम मालिक के आने के बाद एक बार फिर गोदाम का निरीक्षण किया जाएगा।
- सेल्समैन को चेतावनी दी
आबकारी निरीक्षक महेश नंदन ने बताया कि शाहपुर के देशी शराब के ठेके निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री की सूचना मिल रही थी। उन्होंने ठेके के सेल्समैन को चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय से पहले या बाद में शराब की बिक्री होती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।