फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex-servicemen honored in village Dudhahedi

गांव दुधाहेड़ी में पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen honored in village Dudhahedi
मंसूरपुर। गांव दुधाहेड़ी में स्वामी नित्यानंद आश्रम में तीन दिवसीय वैदिक विचार गोष्ठी एवं यज्ञ संपन्न हुआ। डॉ. कपिल आचार्य को आर्य रतन की उपाधि से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का सम्मानित सम्मान किया गया।
विज्ञापन

डॉ. कपिल आचार्य को योग, यज्ञ वैदिक धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें आर्य रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। कहा कि यज्ञ का अर्थ है, परोपकार करना। हमें भी अपने जीवन में हवन यज्ञ संस्कृति को अपनाना चाहिए। हवन यज्ञ में पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी आनंद प्रकाश ने देश के वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक कृतियों तथा उनके निवारण जैसे अहम मुद्दों पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

आश्रम के प्रबंधक जयविंद्र फौजी ने आगरा, हरियाणा, मेरठ से आए पूर्व सैनिकों को आर्य समाज के ग्रंथ सत्य प्रकाश देकर सम्मानित किया। हवन यज्ञ चंद्रपाल सिंह आर्य ने संपन्न कराया। योगाचार्य भीष्म आर्य ने संचालन किया। कार्यक्रम में जगदीश आर्य, विजय पाल आर्य, धर्मपाल आर्य, मदन पाल आर्य, उदयवीर फौजी, सुधीर आर्य, महिपाल आर्य फौजी, ओंकार देव आर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed