फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex-servicemen are full of enthusiasm, advocates will help at every step

Muzaffarnagar News: जोश में पूर्व सैनिक, हर कदम पर मदद करेंगे अधिवक्ता

Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen are full of enthusiasm, advocates will help at every step
मुजफ्फरनगर। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में भी एहतियात और जन सहयोग बढ़ाया जा रहा है। डीएम उमेश मिश्रा ने पूर्व सैनिकों और अधिवक्ताओं के साथ अलग- अलग बैठक कर चिंतन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वह हर मोर्चे पर साथ है। वकीलों ने आश्वासन दिया कि हर कदम पर मदद करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में पूर्व सैनिकों की बैठक में डीएम, एसएसपी संजय वर्मा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सोल्जर बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए। सुझावों का आदान-प्रदान किया गया। भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि युद्ध की स्थिति में पूर्व सैनिक सेना में फिर से अपना योगदान देने को तैयार है।
विज्ञापन

साथ ही जरूरत पड़ने पर सशस्त्र सेनाओं के लिए रक्तदान शिविर लगाने में भी योगदान दिया जाएगा। सामाजिक सहयोग और जिले में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभाल लेंगे। सुबेदार डीपी सिंह, कैप्टन हरिलाल सिंह, हवलदार किरणपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय डीएम जिला बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में पहुंचें। उन्हाेंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आपातकालीन स्थिति में टीम से जुड़े अधिवक्ता मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग करें।
अगर किसी भी स्थान या संदिग्ध परिस्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अधिवक्ताओं ने आपात काल में प्रशासन का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।
बार संघ अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह ने कहा जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को प्रशासन का हिस्सा माना है। आपात काल में प्रशासन के सहयोग के लिए अधिवक्ता तत्पर रहें।

सिविल बार अध्यक्ष सुनील मित्तल, महासचिव राज सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिन्दल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व महासचिव सुरेन्द्र मलिक, जितेन्द्र कुमार, आमोद त्यागी, उदयवीर पोरिया, प्रवीण जावला आदि मौजूद रहे। संचालन सह सचिव सचिन त्यागी द्वारा किया गया। कई अधिवक्ता इसमें माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed