{"_id":"64d62c3211f53fcfe20bf824","slug":"everyone-wants-clean-air-but-no-one-wants-to-plant-trees-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-5368-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शुद्ध हवा हर किसी को चाहिए, लेकिन पेड़ लगाना कोई नहीं चाहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शुद्ध हवा हर किसी को चाहिए, लेकिन पेड़ लगाना कोई नहीं चाहता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने कहा कि आज का हर व्यक्ति बेटे के लिए सुंदर वधू चाहता है, लेकिन कन्या को जन्म देना नहीं चाहता। जीने के लिए हर किसी को शुद्ध हवा चाहिए, पर पेड़ कोई लगाना नहीं चाहता।
जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एन्क्लेव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कुंती प्रसंग को श्रवण कराते हुए मृदुल महाराज ने कहा कि अक्सर मनुष्य भगवान को सुख में भूल जाता है, परमात्मा को स्मरण करने का समय दुख नहीं अपितु सुख है। दुख में तो पापी व्यक्ति भी भगवान को याद करके रोता है। भगवान सदैव अपने भक्तों का हित चाहते है।
सती शिव चरित्र को श्रवण कराते हुए बताया कि दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी में एक दूसरे के प्रति कभी भी संशय नहीं होना चाहिए। संशय होने पर दांपत्य जीवन में क्लेश बन जाता है। मुख्य अतिथि सुनीता चौधरी ने भागवत का पूजन कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। रेणु भारद्वाज, मंजू गुप्ता, प्रतीक्षा माहेश्वरी, शालू गुप्ता, अंकित गुप्ता, कुबेर भारद्वाज, अभिनव गोयल मौजूद रहे।